अभिभावकों को प्रभावित किया
शामली। शहर तथा आसपास क्षेत्रों में मदर्स डे बडे़ धूमधाम के साथ मनाया गया। स्कूलों में आयोजित कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने मां पर आयोजित विभिन्न नाटिका, गीत तथा नृत्य प्रस्तुत कर अभिभावकों का मन मोह लिया।
शनिवार को शहर तथा आसपास क्षेत्रों में विभिन्न सामाजिक संगठनों तथा स्कूलों द्वारा मदर्स डे बडे़ ही धूमधाम के साथ मनाया गया। भारत विकास परिषद लक्ष्मीबाई महिला शाखा द्वारा शहर के दुर्गा प्रसाद पब्लिक स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ प्रधानाचार्य अरुण राय, अध्यक्षा बीना अग्रवाल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख द्वीप प्रज्वलित कर किया। छात्र-छात्राओं ने मदर्स डे पर सुंदर पोस्टर बनाए। बाद में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने मां पर आयोजित विभिन्न नाटिका, गीत तथा नृत्य प्रस्तुत कर अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को अध्यक्षा बीना अग्रवाल द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ की यूपी बोर्ड विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अनीता बंसल, वंदना, पिंकी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।