शामली।
मेपल्स एकेडमी में शनिवार को मदर्स-डे पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ स्कूल प्रबंधक मुकेश संगल, चेयरमैन विपिन संगल व प्रधानाचार्य कृपाल सिंह ने किया। जिसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए मां की महत्ता समझाई। बच्चों ने ये बंधन तो प्यार का बंधन है मनमोहक गीत सुनाकर सभी की आंखें नम कर दी। कार्यक्रम के बीच में माताओं ने भी सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने माताओं को उपहार भेंट किए। ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता भी कराई गई। जिसमें अलग अलग कक्षाओं के शुभ, दिव्यांशी, सारवी, अतिक्षा, आयुष, कनक, चंचल, आयुषि, मैत्री मलिक, अन्नया पंवार, अक्षिता, पिंकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिक्षक और शिक्षिकाओं ने बच्चों को मां की महत्ता समझाते हुए सभी को सम्मानित किया।