फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर थाने में तैयार होगा चुनाव का रजिस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। थाना प्रभारी चुनाव संबंधी जानकारी से अपडेट रहे और पुलिस मुख्यालय से यदि किसी बारे में कोई जानकारी मांगे तो वह तत्काल उपलब्ध कराई जा सके। इसके लिए थाने में चुनाव रजिस्टर बनाए जाएंगे। आईजी जोन के आदेश पर सभी थाना पुलिस ने चुनाव रजिस्टर बनाने शुरू कर दिए है।
विज्ञापन

कैराना लोकसभा उपचुनाव की तैयारियों में प्रशासन जुटा हुआ है। इन तैयारियों के मद्देनजर चुनाव आयोग द्वारा थानों से सूचनाएं मांगी जा रही है। जिसके चलते पुलिस कर्मियों को बार-बार फाइल टटोलनी पड़ती है। अक्सर फाइलें ना मिलने पर सूचनाएं देने में थाना स्तर पर देेरी भी हो जाती है। जिसके चलते पुलिसकर्मियों को परेशानी उठानी पड़ती है। मगर, अब अधिकारियों के आदेेश पर हर थाने में चुनाव रजिस्टर तैयार कराएं जा रहे है। चुनाव रजिस्टर में थाना क्षेत्र की 26 बिंदुओं पर रिपोर्ट अंकित की जाएगी। रजिस्टर तैयार होने के बाद इससे थाना पुलिस को लाभ होगा। यदि अधिकारियों द्वारा किसी संबंध में कोई सूचना मांगी गई तो उसे मिनटों में भेज दिया जाएगा।

चुनाव रजिस्टर के मुख्य बिंदू

- थाना क्षेत्र के सभी संभ्रांत व्यक्तियों के नाम, पता और फोन नंबर
- थाना क्षेत्र में कितनी प्रिंटिंग प्रेस, उनके नाम, पता और फोन नंबर
- कितने अति संवेदनशील और संवेदनशील बूथ
- इन बूथों की संवेदनशीलता के कारण
- थाना क्षेत्र में कितने हिस्ट्रीशीटर, गुंडे और जिला बदर है
- थाना क्षेत्र में कितने जनप्रतिनिधि है, उनके नाम, पता और नंबर
- थाना क्षेत्र में मतदान के दौरान संभावित समस्याएं
- क्षेत्र के बैंक्वेट हॉल, होटल की जानकारी
- धार्मिक स्थल कितने है? धर्मगुरुओं के नंबर
- जिले में सीसीटीवी कैमरे कहां-कहां लगेंगे
- कुल कितने शस्त्र लाइसेंस है, उनके नाम, पता और फोन नंबर आदि

हर थाने में एक चुनाव रजिस्टर तैयार कराया जा रहा है, ताकि उसमें थाना क्षेत्र में चुनाव संबंधित सभी रिपोर्ट अंकित की जा सके और सूचना मांगे जाने पर तत्काल उपलब्ध कराई जा सके। - श्लोक कुमार, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें