शामली। मेपल्स एकेडमी में चल रही अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के सातवें दिन मेपल्स एकेडमी शामली और पानीपत की टीम के मैच बीच हुआ। जिसमें मेपल्स एकेडमी ने शानदार पारी खेलते हुए पानीपत को 100 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
सहारनपुर रोड स्थित मेपल्स एकेडमी में आठ दिवसीय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है। शुक्रवार को प्रतियोगिता का पहला सेमिफाइनल मुकाबला मेपल्स एकेडमी शामली और पानीपत की टीम के बीच खेला गया। कोच सन्नी ने बताया कि मेपल्स एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 30 ओवर में शानदार पारी खेलते हुए 242 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम में सर्वाधिक रन रोहित ने 64 गेंदों पर 98 रन और विश्वजीत ने 24 गेंद पर 21 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पानीपत की टीम ने 22 ओवर में केवल 142 रन बनाकर ही सिमट गई।
टीम में सर्वाधिक रन जयप्रकाश ने 39 गेंद पर 80 रन और शिवम ने 24 गेंद पर 20 रन बनाए। मेपल्स एकेडमी ने सेमिफाइनल मुकाबला जीतते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई। प्रतियोगिता का मैन ऑफ दा मैच रोहित को चुना गया। प्रधानाचार्य कृपाल सिंह ने रोहित को सम्मानित किया। कोच सन्नी ने बताया कि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भास्कर एकेडमी कैराना और बड़ौत की टीम के बीच खेला जाएगा।