फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद के टॉपर्स अब करेंगे दिल्ली, देहरादून और कोटा का रुख 19-21-26

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जनपद में इंटर के टॉपर्स को अब शामली की पढ़ाई रास नहीं आएगी। टॉपर्स अपना कैरियर बनाने के लिए अब दिल्ली, देहरादून और राजस्थान के कोटा में पहुंचकर तैयारी जुटेंगे। इसमें कोई इंजीनियर तो कोई डाक्टर और लेफ्टिनेंट बनने की बात कर रहा है।
विज्ञापन

रविवार को यूपी बोर्ड का इंटर का रिजल्ट घोषित हुआ। रिजल्ट आने के बाद जनपद के टॉपर्स से बात की गई तो उन्होंने अपने सपने बताते हुए अलग अलग स्थानों पर पहुंचकर अपना कैरियर बनाने की बात बताई। टॉपर्स का कहना है कि अच्छा कैरियर बनाने के लिए शामली में पढ़ाई की उचित व्यवस्था नहीं है जिस कारण बाहर का रुख करना पडे़गा। इसमें प्रदेश स्तर पर सातवें स्थान पर आने वाले शिवम कुमार संगल ने बताया कि वह आईआईटी की तैयारी करने के लिए राजस्थान के कोटा में जाएगा। उनका सपना इंजीनियर बनने का है। वहीं प्रशांत मलिक का देहरादून में रहकर एनडीए की कोचिंग करेगा। मुकुल कुमार भी देहरादून पहुंचकर एनडीए की तैयारी करेगा। वहीं, सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज की आकृति तायल ने बताया कि उनका सपना डाक्टर बनने का है। वह दिल्ली पहुंचकर नीट की तैयारी करेगी। अंजलि शर्मा का आईएएस बनना चाहती है। जिसके लिए वह दिल्ली रहकर तैयारी करेंगी। आंचल बिंदल का सपना शिक्षक बनने का है। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीएससी में दाखिला लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें