फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में गिरने पर बाइक सवार युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नाले में गिरने से बाइक सवार युवक घायल
विज्ञापन

थानाभवन।
हाइवे पर कई साल पहले खुले पड़ा नाला हादसों का कारण बन रहा है। शुक्रवार सुबह अनियंत्रित होकर नाले में गिरने पर बाइक सवार युवक घायल हो गया। आसपास के लोगों ने युवक को नाले से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।
कस्बा थानाभवन के मोहल्ला रेत्ती निवासी मीरू शुक्रवार सुबह किसी कार्य से चरथावल बस स्टैंड जा रहा था। जैसे ही वह बस स्टैंड के समीप पहुंचा तो अनियंत्रित होकर बाइक नाले में जा गिरी, जिससे मीरू घायल हो गया। शोरशराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए युवक को नाले से बाहर निकाला। इसके बाद उसको अस्पताल ले जाकर उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान को भी ठेंगा
यह नाला सिर्फ हादसों को ही न्योता नहीं दे रहा, बल्कि प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को भी ठेंगा दिखा रहा है। स्थिति यह है कि कई साल से इस नाले की सफाई नहीं की गई। जिस कारण यहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
- वर्जन
जल्द ही खुले पड़े नाले की सफाई और दोनों और की दीवार बनाकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। : रवि यादव अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत थानाभवन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें