फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच गांवों में बनेगी कचरा प्रबंधन योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच गांवों में बनेगी कचरा प्रबंधन योजना
विज्ञापन

शामली। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले के पांच गांवों में ठोस और तरल कचरा प्रबंधन की योजना बनाकर सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्वच्छता समिति की बैठक हुई, जिसमें जिलाधिकारी ने कचरा प्रबंधन के बारे में निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले के गांवों में कचरा प्रबंधन योजना तैयार कराई जानी है। उसके तहत ठोस और तरल कचरा अलग अलग रखने की व्यवस्था कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले चरण में गांव मामौर, बलवा, पंजीठ, मुंडेट तथा खेडीकरमू को शामिल किया गया है। इन पांचों गांवों में तरल तथा ठोस कचरा अलग अलग रखने के लिए कचरा प्रबंधन योजना ग्राम पंचायत स्तर पर बनाई जाए। गांव को स्वच्छ बनाने के लिए यह अच्छा प्रयास रहेगा, जिस पर गंभीरता से कार्य करना है। जिलाधिकारी ने कहा कि इन गांवों में जिन परिवारों के यहां शौचालय नहीं बने हैं, उन परिवारों को 14 वें वित्त से शौचालय निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रेनू तिवारी, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, जिला पंचायतराज अधिकारी नरेश चंद्र, जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें