फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूचना के अभाव में अदा नहीं हो पा रही फीस

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए ने 52 स्कूलों को भेजा नोटिस
विज्ञापन

शामली।
आरटीई (शिक्षा के अधिकार कानून) के तहत जनपद के मान्यता प्राप्त स्कूलों में हुए दाखिलों की सूचना अपडेट नहीं करने के कारण शासन से प्राप्त हुई फीस संबंधित विद्यालयों को भेजनेे में दिक्कत हो रही है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने ऐसे 52 स्कूलों को नोटिस भेजे हैं, जिन्होंने दाखिले के साथ ही संस्था के बैंक अकाउंट की जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन

जनपद के 72 मान्यता प्राप्त स्कूलों में नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार नियम 2009 के तहत 220 बच्चों के दाखिले होने थे। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया शासन की ओर से दिसंबर माह में बच्चों की दो माह की फीस जमा कराने के लिए बजट भेजा गया था। बच्चों की फीस जमा कराने के लिए दाखिलों के हिसाब से संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्यों से स्कूल का खाता संख्या, स्कूल में पंजीकृत बच्चों की संख्या से संबंधित सूचना मांगी गई थी, ताकि बच्चों की फीस समय से जमा की जा सके। उन्होंने बताया कि नवंबर माह से पत्र भेजे जा रहे हैं, लेकिन 72 स्कूलों में से केवल 20 स्कूलों ने ही अभी तक सूचना भेजी है। बृहस्पतिवार को बीएसए चंद्रशेखर ने बाकी 52 स्कूलों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी किया है। बीएसए ने कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है। यदि जल्द ही डाटा प्राप्त नहीं हुआ, तो मार्च में आया बजट वापस चला जाएगा। आरटीई के तहत हुए दाखिलों के सापेक्ष किसी भी स्कूल को बच्चों की फीस नहीं मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें