शामली। योग शिविर के अंतिम दिन योगाचार्य नरेंद्र सिंह आर्य ने ग्रामीणों को योग प्राणायाम के गुरु सिखाए। बताया कि अब सोमवार से गांव हुरमजपुर में योग शिविर शुरू किया जाएगा।
कांधला क्षेत्र के ग्राम भभीसा के प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन में पंतजलि योग पीठ की ओर से आयोजित पांच दिवसीय योग शिविर का रविवार को समापन हो गया। इस दौरान योगाचार्य नरेंद्र सिंह आर्य ने हवन-यज्ञ विधि विधान से संपन्न कराया। योगाचार्य ने ग्रामीणों को यौगिक, सूर्य नमस्कार, पेट के रोग के लिए मडुकासन, गोमुख आसन, वक्रासन, घुटनों व कमर दर्द के लिए मकरासन, भुजगासन, ताड़ासन, हलासन, चक्रासन और शीर्षासन आदि आसनो का प्रशिक्षण दिया। गांव में नियमित योग कक्षा चलाने के लिए गांव का योग शिक्षक कृष्णपाल को नियुक्त किया गया। इस मौके पर पालेराम, शोकिंद्र, अशोक कुमार, मनोज कुमार, राजेंद्र कुमार, कृष्णपाल, अक्षय, शुभम, राहुल, शेखर आदि मौजूद रहे।