फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवंगत सांसद की आत्मा की शांति के लिए कामना की

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। क्षेत्र के गांव बलवा में अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा की ओर से पूर्व सांसद बाबू हुकुम सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा की ओर से अवनीश चौहान ने कहा कि बाबू हुकुम सिंह सिर्फ गुर्जर समाज के नहीं, बल्कि सर्व समाज के नेता थे। उन्होंने बंटवारे की नहीं बल्कि हमेशा एकजुटता और विकास की राजनीति की। क्षेत्र में इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज, सीसी सड़कें और बिजलीघर, पानी की टंकीी उनके प्रयास की ही देन है। श्रद्धांजलि सभा में महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अवनीश चौहान ब्रह्मखेडा, प्रदेश सचिव रोहित कंडेला, जुल्फान अली, मनजीत चौहान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें