बार एसोसिएशन के लिए चुनाव प्रचार में जुटे बार प्रत्याशी
शामली। जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने प्रचार तेज कर दिया है। अधिवक्ताओं के चेंबर पर पहुंचकर प्रत्याशी वोट मांग रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक वोटरों को अपने पक्ष में किया जा सके।
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर बिजेंद्र सिंह और ठाकुर रामपाल सिंह के बीच सीधा मुकाबला है। चुनाव आयुक्त मुकेश कुमार गर्ग और संजय शर्मा ने बताया कि 23 जनवरी को मतदान होगा और उसी दिन अपराह्न तीन बजे मतगणना होगी। इसी के चलते अधिवक्ता बिजेंद्र सिंह और अधिवक्ता ठाकुर रामपाल सिंह के गुट ने चुनाव प्रचार बढ़ा दिया है। शनिवार को दोनों ही प्रत्याशी अपने अपने गुट के अधिवक्ताओं को साथ लेकर कलक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं के चेंबर पर पहुंचकर वोट मांगते नजर आए। इस दौरान बिजेंद्र सिंह के साथ प्रदीप पंवार, विवेक कुमार, मनोज देशवाल, रविंद्र आदि ने प्रचार किया। वहीं, ठाकुर रामपाल सिंह के साथ सतीश चौहान, मनोज कुमार जांगिड़, रतन सिंह, प्रवीण कुमार, जेपी कौशिक, संजय शर्मा, ठाकुर नेपाल सिंह, ठाकुर जसपाल सिंह, दिलशाद, जयपाल सिंह चौहान, महेंद्र सैनी आदि ने प्रचार कर वोट मांगे। अधिवक्ताओं के चैंबर के अलावा उनके घरों पर भी दस्तक देनी शुरु कर दी गई है।