शामली। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत हिंदू महिला महाविद्यालय में चल रहा दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन हो गया। अंतिम दिन पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई। छात्राओं ने मतदान के प्रति जागरूकता को अपने विचार पोस्टर पर उकेरकर जागरूक किया।
हिंदू महिला विद्यालय में चल रहा दो दिवसीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का समापन हो गया। शनिवार को कॉलेज में मतदान मेरा अधिकार विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित हुई। छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करते हुए अपने विचारों को पोस्टर पर रंग व रेखाओं के माध्यम से व्यक्त किए। पोस्टर के माध्य से छात्राओं ने समझाया कि लोकतांत्रिक प्रणाली में मतदान का बहुत बड़ा महत्व है, लेकिन सार्वजनिक अवकाश होने के बाद भी कुछ लोग अपने मत का प्रयोग नहीं करते। प्राचार्य डाक्टर मंजू गर्ग ने सभी छात्राओं को मतदान का महत्व समझाते हुए देशहित के लिए सभी को ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि एक वोट भी बहुत बड़ा बदलाव ला सकता है। कार्यक्रम का संचालन डाक्टर मोनिता ने किया। इस दौरान वीनस गर्ग, करुणा गुप्ता, दीपा जैन, मीनाक्षी आदि मौजूद रहे।