फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊन और थानाभवन मिल ने किया 16 करोड़ 36 लाख रूपये का बकाया गन्ना भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। राणा समूह की सुपीरियर फूड ग्रेन ऊन चीनी मिल ने पिछले साल के पेराई सत्र में 12 करोड़ 22 लाख रुपये का बकाया गन्ने का भुगतान कर दिया है। बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल ने नए पेराई सत्र में चार करोड़ 14 लाख किसानों का बकाया भुगतान किया हैं।
विज्ञापन

राणा समूह की सुपीरियर फूड ग्रेन ऊन चीनी मिल पर पिछले साल के गन्ना पेराई सत्र का 19 करोड़ रुपये बकाया था। ऊन मिल क्षेत्र के किसानों ने बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर बेमियादी धरना गत 15 दिसंबर तक चलाया था। चीनी मिल ने शीघ्र किसानों को बकाया भुगतान करने का आश्वासन दिया था। ऊन चीनी मिल द्वारा अवशेष 19 करोड़ रुपये में से 12 करोड़ 22 लाख रुपये का बकाया गन्ना का चैक सहकारी गन्ना समिति को भेज दिया है। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. अनिल भारती ने बताया कि बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल ने नए पेराई सत्र में चार करोड़ 14 लाख रुपये का बकाया गन्ना भुुगतान किसानो को भेजा गया है। बताया कि सरशादी लाल समूह की अपर दो आब शुगर मिल शामली ने एक नवंबर से लेकर 22 दिसंबर तक किसानों का कोई बकाया गन्ना भुगतान नही किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें