फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू करेगी तहसील स्तर पर धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

विद्युत दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ अब भारतीय किसान यूनियन तहसील स्तर पर धरना प्रदर्शन करेगी। 15 दिसंबर को सभी जिलों में तहसील कार्यालय पर धरना देकर बढ़ी हुई बिजली दरों को वापस कराने की मांग की जाएगी।
भारतीय किसान यूनियन के सहारनपुर मंडल अध्यक्ष ओमपाल मलिक ने बताया कि प्रदेश सरकार ने विद्युत दरों में बढ़ोतरी करके किसान, मजदूर, व्यापारी हर वर्ग को परेशानी में डाल दिया है। विद्युत दरों में 50 से 150 प्रतिशत तक वृद्धि की गई है। एकतरफ किसानों को फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की दरें इतनी बढ़ा दी गई हैं, जिससे किसानों की कमर ही टूट जाएगी। भारतीय किसान यूनियन की मांग है कि बढ़ी हुई दरें अविलंब वापस ली जाएं और विद्युत दरों का पुन: निर्धारण के लिए हर वर्ग के उपभोक्ताओं से वार्ता की जाए। उन्होंने बताया कि तहसील स्तर पर होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए भाकियू नेताओं को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। शामली तहसील पर होने वाले धरना प्रदर्शन के लिए भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष पप्पू मलिक, ऊन तहसील पर भाकियू जिलाध्यक्ष जावेद तोमर को प्रभारी बनाया गया है। वहीं, युवा ब्लाक अध्यक्ष सुंदर ऊंचागांव और नीरज भारसी को कैराना तहसील पर धरने का प्रभारी बनाया गया है। धरना प्रदर्शन में खाप चौधरी भी हिस्सा लेंगे, जिसमें बतीसा खाप से सूरजमल, संजय कालखंडे, श्याम सिंह थांबेदार बहावड़ी और राजवीर सिंह थांबेदार लांक शामिल रहेंगे। वहीं, मुजफ्फरनगर जिले की सभी तहसीलों पर धरने के प्रभारी जिलाध्यक्ष राजू अहलावत और सहारनपुर जिले की तहसीलों पर धरना प्रदर्शन का प्रभारी चौधरी चरण सिंह को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू ने बनाई रणनीति
शामली। तहसील पर होने वाले धरना प्रदर्शन की तैयारी के लिए बुधवार को शामली नगर पालिका में भाकियू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। भाकियू नेताओं ने कहा कि शामली तहसील में होने वाले धरना प्रदर्शन को कार्यकर्ता एकजुट होकर कामयाब बनाएंगे तथा बढ़ी हुई बिजली दरों को वापस लेने की मांग की जाएगी। इस दौरान भाकियू के प्रदेश सचिव विनोद निर्वाल, प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार, जिला पंचायत सदस्य मास्टर जाहिद, डायरेक्टर पुष्पेंद्र निर्वाल, हाजी इकराम, ओमवीर पटवारी, नजाकत टपराना, शहजाद लुहारी, मतलूब खान, प्रशांत, रतन सिंह, प्रमोद, फरमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें