महिला सुरक्षा सप्ताह का समापन
शामली। महिला सुरक्षा सप्ताह का रविवार को समापन हो गया। इस अवसर पर हनुुमान धाम पर आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने निबंध प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और नारी सम्मान और 1090 हेल्पलाइन पर विचार लिखे।
कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी डाक्टर अजयपाल शर्मा और विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने किया। इस दौरान एसपी ने कहा कि महिला हो या फिर पुरुष सभी को समानाधिकार प्राप्त है। बेटियां पढ़कर लिखकर अब आगे बढ़ रही हैं। विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि बेटियों को सुरक्षा का अहसास कराना हमारी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर 1090 हेल्पलाइन पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में जैन कन्या इंटर कॉलेज, हिंदू कन्या इंटर कॉलेज, सरती देवी, वीवी इंटर कॉलेज, देशभक्त इंटर कॉलेज, सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर विधायक तेजेंद्र निर्वाल व उनकी पत्नी, एसपी डाक्टर अजयपाल शर्मा, सीओ सिटी एके सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी तथा समाजसेविका वीना अग्रवाल, संगीता जिंदल, पूनम आर्य, पूनम राणा, शशी अरोडा आदि मौजूद रहीं।