फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट गाइड का ज्यादा से ज्यादा करे प्रचार प्रसार: जेडी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक ने अगले माह में होने वाली मंडल स्तरीय स्काउट गाइड की रैली को लेकर जनपद में बैठक ली। जिसमें उन्होंने सभी जिला मुख्य आयुक्तों को स्काउट गाइड का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कर छात्र छात्राओं को देश सेवा के प्रति जागरूक करने के लिए कहा।
बाबू जवान सिंह इंटर कॉलेज खंद्रावली में 24 से तीन दिवसीय स्काउट स्काउट गाइड की जनपद स्तरीय रैली का आयोजन होगा। जिसके बाद दिसंबर में मंडल स्तरीय रैली का आयोजन होगा। जिसको लेकर शुक्रवार को जेडी अनिल भूषण ने डीआईओएस और मंडल के तीनों जनपदों के जिला मुख्य आयुक्तों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने सभी जिला मुख्य आयुक्तों से स्काउट गाइड के प्रति छात्र छात्राओं को अधिक से अधिक जागरूक करने और देश सेवा के प्रति जागरूकता के लिए प्रचार प्रसार कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने तीन दिवसीय मंडल स्तरीय स्काउट गाइड रैली भी बाबू जवान सिंह इंटर कॉलेज में ही कराने का निर्णय लिया। जिसमें उन्होंने कार्यक्रम तय करते हुए दिसंबर की 17, 18 और 19 तारीख घोषित की। उधर, डीआईओएस एसएम सिद्दीकी और जिला सचिव हीरा सिंह ने उन्हें शॉल और प्रतीक चिंह भेंट कर सम्मान किया। इस दौरान जिला मुख्य आयुक्त सहारनपुर सतीश कौशिक, जिला मुख्य आयुक्त मुजफ्फरनगर शिवकुुमार यादव और जिला मुख्य आयुक्त शामली ब्रिजेश वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें