शामली। आंगनबाड़ी कर्मचारियों का बेमियादी धरना 25 वें दिन भी जारी रहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जिला परियोजना अधिकारी कार्यालय पर तालाबंदी की। प्रदर्शनकारियों ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी है।
बुधवार को शहर के मोहल्ला रेलपार स्थित जिला परियोजना अधिकारी कार्यालय पर 13 सूत्री मांगो को लेकर जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बेमियादी धरना आज 25वें दिन जारी रहा। जिला परियोजना अधिकारी कार्यालय की तालाबंदी की गई। आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि बेमियादी धरने पर जिले का सांसद, विधायक, मंत्री उनकी समस्याओं को सुनने के लिए नहीं आया है। मांगे पूरी होने तक बेमियादी धरना जारी रहेगा। बेमियादी धरने पर सुनीता राठी, मोनिका शर्मा, संगीता शर्मा, चेतना, प्रभा, सरिता, सीमा, रेखा अंजू राठी, संजीव शर्मा, प्रविता, शालू, कर्मवीर, अनीता, बेबी, प्रतिभा सिंह, सुशीला, डॉ. सतेंद्र सिंह, डॉ. देवेंद्र, मौसमी, सरला, शशी मौजूद रहीं।