प्रत्याशियों ने विकास के नाम पर मांगे वोट
शामली।
नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी अंजना बंसल ने समर्थकों के साथ रविवार को अग्रवाल कालोनी, शांति नगर, माजरा रोड सहित कई मोहल्लों में डोर टू डोर जाकर वोट मांगे। उन्होंने शहर में विकास कराने और स्वच्छ शामली बनाने का नारा देते हुए समर्थन मांगा। कई स्थानों पर फूल माला पहनाकर उनका स्वागत भी किया गया। इस दौरान शिप्रा बंसल, अशोक सरोहा, अंकित गोयल, पूनम गर्ग, रिया बंसल, सुषमा मित्तल, अरूनिमा मिश्रा, निशा मिश्रा आदि मौजूद रहीं।
दीपिका संगल ने किया डोर टू डोर संपर्क
शामली। नगर पालिका परिषद शामली के अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी दीपिका संगल ने रविवार को आर्य समाज मंदिर में यज्ञ एवं प्रवचन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद समर्थकों के साथ मोहल्ला दयानंदनगर, जैन मोहल्ला, नौकुआं, बूढ़ा बाबू, मोहल्ला नंदू प्रसाद, लाल गली, ब्राहमण धर्मशाला, मोहल्ला गुजरातियान, ब्लाक रोड, टंकी रोड, रूई मिल , रजवाहा पटरी, काम्बोज कालोनी, टीचर्स कालोनी और तालाब रोड पर जनसंपर्क कर विकास के नाम पर वोट मांगे। इस दौरान यशपाल पंवार, संदीप नामदेव, विवेक संगल, प्रवीण अरोरा, पुनीत द्विवेदी, प्रमोद नामदेव, अंबुज गोयल, राकेश शर्मा, नितिन, अमित गुप्ता, अनुराग शर्मा, वासु भंवरा, आरती नामदेव, सोनिया शर्मा, तनुज कपिल, मीनाक्षी मित्तल, रूचि गोयल, मानसी सिन्हा, रेखा वर्मा आदि साथ रहे।
फैसल बेग ने विकास का वादा किया
कांधला । नगर पालिका परिषद कांधला से अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी बाबू फैसल बेग ने अपने समर्थकों के साथ कांधला के मेन बाजार, रायजादगान , सरावज्ञान सहित कई मोहल्लो में घूमकर विकास के नाम पर वोट मांगे। उन्होंने सपा कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का गुणगान भी किया। इस दौरान शेरू बेग, आनम, आसिफ बेग, तारिक जंग, सरवर जंग, सदफ बेग, उमर बेग, नादिर जंग, अफजाल उर्फ जग्गू आदि लोग मौजूद रहे।
रालोद ने निर्दलीय प्रत्याशी को दिया समर्थन
कांधला। रालोद ने कांधला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी जावेद अख्तर को समर्थन दिया है। रविवार को कांधला के मोहल्ला मौलानान स्थित जावेद अख्तर के आवास पर पहुंचे रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष ऋषिराज राझड़, प्रदेश सचिव सतबीर पंवार, डाक्टर विक्रांत जावला और सुनील मलिक सहित कई पदाधिकारियों ने जावेद अख्तर को समर्थन देने की घोषणा की। इस दौरान पूर्व सभासद अफजाल अली, सद्दीक मिस्त्री, असगर कुरैशी, कारी याकूब अंसारी, हकीम मोहम्मद यूनुस, यूनुस सलमानी, इरफान तुर्की, अफसर ठाकुर आदि मौजूद रहे।