सपा और कांग्रेस ने नोटबंदी की मुखालफत की
शामली। नोटबंदी के एक साल बाद सपा एवं कांग्रेस ने काला दिवस मनाया। सपा कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरनगर-शामली मार्ग पर स्थित सपा कार्यालय के बाहर नोटबंदी का पुतला फूंक कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजू पर काली पट्टी बांधी।
बुधवार को नोटबंदी के एक साल के बाद शामली-मुजफ्फरनगर मार्ग पर स्थित सपा कार्यालय के बाहर पार्टी के सदस्यता प्रभारी डाक्टर सुधीर पंवार व सपा जिलाध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाते हुए केंद्र सरकार की आलोचना की। प्रदर्शनकारियों ने नोटबंदी के विरोध में पुतला फूंका। इस मौके पर सपा के सदस्यता प्रभारी डाक्टर सुधीर पंवार ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने नोटबंदी लागू करते वक्त कहा था कि तीन लाख करोड़ का काला धन रद्द होकर सफेद हो जाएगा। नोटबंदी नए लोगो की छपाई लागत सात हजार दो सौ पैैसठ करोड़ रुपये हुई है, जबकि 2015-16 में यह लागत तीन हजार चार सौ इक्कीस करोड़ रुपये थी। विवाह- शादी बीमारी का इलाज, अंतिम संस्कार की सभी अड़चनें आई। नोटबंदी से लाखो उद्योग-धंधे बंद हो गए हैं। नौजवान बेरोजगार होने से आर्थिक संकट मंडरा रहा है। इस मौके पर अनुज जावला, संजय राणा, संजय उपाध्याय, उमेश पूर्व प्रधान, नावेद चौधरी, चौधरी इस्लाम, जबरदीन, विनोद केल, अनिल खेड़ा, सोनू जावला, जैैस्सी, गौरव मुखिया, भूपेंद्र चौधरी, सचिन राणा मौजूद रहे। उधर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के कैंप कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नोटबंदी के विरोध में काली पट्टी बांधकर काला दिवस मनाया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि नोट बंदी को एक साल पूरा हो गया है, अभी तक देश की अर्थव्यवस्था में सुधार नही हो पाया है।
इस मौके पर रमन कुमार कौशिक, अमित कुमार, यशपाल कपूर, अंकुर जैन, जेके जैन, राजेश कश्यप व वैभव गर्ग, लोकेश राणा, राधेश्याम शर्मा, प्रदुम चौधरी, रामकुमार शर्मा, योगेश, मुकेशपाल समेत कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। अग्रवाल मित्र मंडल के सचिव अनुज बंसल का कहना का कहना है कि नोट बंदी से लोग परेशान रहे, खुदरा व्यापारी के पास मे कैश लैैैस की सुविधा न होने से भारी मात्रा में स्टाक रुका रहा। कैश लेस की ट्रांजक्शन बढ़ी है।