फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग कार्यालय के बाहर बेमियादी धरना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल एवं राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद की ओर से अपनी मांगो को लेकर मुजफ्फरनगर-शामली मार्ग पर बनत स्थित लोक निर्माण विभाग कार्यालय के बाहर धरना दिया।
विज्ञापन

बुधवार को आमदल व राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह कश्यप, देवेंद्र कश्यप ने अवगत कराया कि संविधान अनुसूचित जातियों आदेश 1950 उत्तर प्रदेश की सूची में मझवार, गौड़, तुरैहा, खखार, बेलदार, शिल्पकार अंकित हैं। इस आदेश पर माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने जनहित 2017 को विधानसभा चुनाव को नजर में रखते सभी जातियों को मंझवार अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र जारी करने पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। उत्तर प्रदेश सरकार को हाईकोर्ट में चार सितंबर तक जवाब देना था। सरकार द्वारा जवाब न देने तक सरकार के खिलाफ रैली निकालकर प्रदर्शन जारी रखने का निर्णय लिया गया। धरने में सुधीर कश्यप, रोशन लाल, लोकेश कश्यप, मोहित, दीपक, पुष्पेंद्र कश्यप, सतपाल सिंह, सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें