फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में मची है लूटमार, जनता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

सपा नेता सैय्यद हिमायत अली ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आमजन घर से बाहर निकलने से भी डरने लगा हैं। सपा शासनकाल की योजनाओं को प्रदेश सरकार बंद कर रही है। उन्होंने बताया कि सपा प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों पर कार्यकर्ता सम्मेलन करेगी।
सोमवार को सपा नेता सैय्यद हिमायत अली नगर निकाय चुनाव और कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों के सिलसिले में बतौर प्रेक्षक शामली पहुंचे। मुजफ्फरनगर रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। अस्पतालों में मासूमों की मौत पर भी भाजपाई शर्मनाक बयान देते हैं। प्रदेश में विकास से ज्यादा निजि हित के कार्यों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सपा के शासनकाल में डायल 100, 108 एंबुलेंस और अन्य महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की गई। इनमें से पेंशन आदि की योजनाओं को प्रदेश सरकार बंद कर रही है, जिससे जनता का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा सरकार की गलत नीतियों को लेकर जागरूक किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता नाराज हैं, उनसे बात की जाएगी तथा संगठन की मजबूती पर जोर दिया जाएगा। इस दौरान सपा नेता प्रोफेसर सुधीर पंवार ने कहा कि आर्थिक मुद्दे पर भाजपा फेल हो चुकी है। नोटबंदी से देश को नुकसान हुआ। देश के भीतर आरएसएस कार्यकर्ता चाइनीज सामान का विरोध करते हैं, जबकि प्रधानमंत्री चीन से व्यापारिक हाथ मिलाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सहकारी चीनी मिलों से किसानों के भुगतान के लिए सरकार ने कोई बजट नहीं रखा, जिससे किसानों का 200 करोड़ से ज्यादा का भुगतान सहकारी चीनी मिलों पर बकाया है। भाजपा सिर्फ जनता को धोखा दे रही है। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, असलम प्रमुख, राशिद अली चौहान, उमेश कुमार, संजय उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें