फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर टीम में शामली ने बाजी मारी

Tue, 05 Sep 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
sports - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित मंडलस्तरीय कबड्डी खेल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में सीनियर वर्ग में शामली ने मुजफ्फरनगर की टीम को 62-29 से हराया। सब जूनियर वर्ग में मुजफ्फरनगर की टीम ने शामली टीम को 52-35 से पराजित किया। प्रतियोगिता में सीनियर और जूनियर वर्ग में 14-14 खिलाड़ियों का  प्रदेश स्तर पर होने वाली कबड्डी प्रतियोगिता में मंडलीय टीम का चयन किया गया है। 
विज्ञापन


सोमवार को इस कॉलेज में मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। सबसे पहले प्रधानाचार्या मीना कुमारी ने मीनाक्षी, अतुल वर्मा, पीटीआई के साथ खिलाड़ियों का परिचय लिया।

उन्होंने कहा कि खेल से प्रतिभा निखरकर सामने आती है। कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में सीनियर वर्ग में शामली की टीम ने मुजफ्फरनगर की टीम को  62-29 से हराया। सब जूनियर वर्ग में मुजफ्फरनगर  की टीम ने शामली की टीम को 52-35 से पराजित किया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजिका अतुल वर्मा, अमरपाल, अशोक बालियान, रामपाल, सपना तोमर, आरती, मुुकेश, जनिक,  संजीव पंवार, सोनू कुमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेश में होने वाली कबड्डी प्रतियोगिता के लिए मंडलीय टीम में 14-14 खिलाड़ियों का चयन किया गया। सीनियर वर्ग में महरूना, रिया, ज्योति, सरिता, नेहा, आकांक्षा, नगमा, मानसी शामली, नाहिद, रूबीना, आरती मुजफ्फरनगर व सुरक्षित खिलाड़ियों में  वंशिका शामली, तसमीना मुजफ्फरनगर व जूनियर वर्ग में सावित्री, काजल, तनुवेद प्रकाश, उम्मूल, तनु, योगेश कुमार, मुस्कान जंग शामली, सुहाना, सिमरन, साक्षी, ऋतु, सानिया, ईशा, आयुषी, तनु राकेेश मुजफ्फरनगर जिले के लिए  चयनित किए गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें