फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल की मौत से परिजनों में छाया कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल की मौत से परिजनों में कोहराम मचा
विज्ञापन

ऊन। कृषि विश्वविद्यालय में पीएचडी कर रहे ऊन निवासी राहुल की खुदकुशी की खबर से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। राहुल की मौत की सूचना पर परिजन मेरठ के लिए रवाना हो गए, जबकि महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

कस्बा ऊन के मोहल्ला शिवपुरी निवासी 24 वर्षीय युवक राहुल पुत्र राजपाल सिंह कई वर्षों से मेरठ में कृषी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा था। सोमवार को युवक ने अपने हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटककर जान दे दी। इसकी सूचना उसके परिजनों को पता चली तो उसके परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। उसके परिवार के सदस्य मेरठ के लिए रवाना हो गए। मृतक के परिवार में उसकी मां व छोटे भाई का रो-रो कर बुरा हाल है। युवक की मौत से पूरे कस्बे में शोक की लहर है। अभी तक मृत्यु का कोई कारण पता नहीं चल पाया है। परिजनों के अनुसार एक दिन पूर्व ही उनकी राहुल से बात हुई थी। हालांकि उनको इस बात का पता नहीं था राहुल इस तरह का कदम उठा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें