फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 क्विंटल सरकारी चावल पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
20 क्विंटल सरकारी चावल पकड़ा
विज्ञापन

कांधला। सरकारी राशन की कालाबाजारी की सूचना पर पुलिस ने पिकअप में भरकर ले जाया जा रहा चावल पकड़ लिया। मामले की सूचना पूर्ति विभाग को ली तो मौके पर पहुंचे सप्लाई इंस्पेक्टर ने जांच शुरू कर दी। राशन एक डीलर की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। विभागीय अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को कस्बे के एक व्यक्ति ने सरकारी सस्ते गल्ले के राशन को पिकअप में भरकर कालाबाजारी करने के लिए ले जाने की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने गंगेरू रोड से करीब 20 क्विंटल चावल से लदी पिकअप गाड़ी को रोक लिया और सूचना पूर्ति विभाग को दी। थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने सूचना के बाद चावल लदी गाड़ी पकड़ी थी। उसे खाद्य विभाग को सौंप दिया गया है। विभागीय अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, खाद्य निरीक्षक मदन कुमार ने बताया कि चावल सरकारी राशन का नहीं है। फिलहाल खाद्यान्न राशन डीलर की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। चावल कहां से और क्यों ले जाया जा रहा था इसकी जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसकी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। उधर, जिला पूर्ति अधिकारी ओम हरि उपाध्याय का कहना है कि पूर्ति निरीक्षक को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें