अस्पताल में कुट्टू खाने से भर्ती मरीज। संवाद
- फोटो : गौरीगंज स्थित गोविंद गैस एजेंसी के बाहर बैठे उपभोक्ता।
गढ़ीपुख़्ता। कस्बा गढ़ीपुख्ता और आसपास के गांवों में नवरात्र पर कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाने से 20 से ज्यादा लोगों की हालत बिगड़ गई। उन्हें निजी चिकित्सकों के यहां ले जाया गया, जहां से कई लोगों को शामली रेफर किया गया।
गढ़ीपुख्ता में लोगों ने कस्बे की कई दुकानों से कुट्टू का आटा खरीदा था। नवरात्र पर शुक्रवार को कुट्टू की पकौड़ी खाने पर गांव दुल्लाखेडी निवासी बेबी, पायल, सलोनी व ज्योति, गांव राझड़ निवासी रेणू, गीता, बबीता निवासी गढ़ीपुख्ता, राजकिरण निवासी पठानपुरा, पुरमाफी निवासी मदनपाल, संगीता, गढ़ीपुख्ता निवासी तेजस्वी उर्फ जस्सी, अनिल, पिंकी सहित कई लोगों की हालत बिगड़ गई। उन्हें पेट में दर्द उल्टी व दस्त आदि की शिकायत होने पर परिजन गढीपुख्ता के एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां कई मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें शामली के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
पीड़ित परिजनों ने बताया कि उन्होंने कुट्टू के आटे की पकौड़ी के अलावा कुछ और नहीं खाया था। चिकित्सक इसे फूड प्वाइजनिंग बता रहे हैं, फिलहाल उपचार के बाद मरीजों की हालत में सुधार है। पुलिस में परिजनों की तरफ से अभी कोई शिकायत नहीं की गई है।
अस्पताल में कुट्टू खाने से भर्ती मरीज। संवाद- फोटो : गौरीगंज स्थित गोविंद गैस एजेंसी के बाहर बैठे उपभोक्ता।