डीएम-एसपी ने संवेदनशील बूथों का किया निरीक्षण
कांधला/कैराना। डीएम अखिलेश सिंह और एसपी अजय कुमार ने कांधला कस्बे और देहात में संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने कैराना कोतवाली पहुंचकर चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया।
शनिवार शाम को डीएम और एसपी कांधला पहुंचे। उन्होंने कांधला के गांव गंगेरू मेें प्राथमिक विद्यालय नंबर एक, इस्सोपुर टील के संवेदनशील बूथों का निरीक्षण कर लोगों से बातचीत कर चुनाव के संबंध में बातचीत की। इसके बाद डीएम-एसपी कांधला में नगरपालिका कन्या इंटर कालेज व राजकीय बालिका इंटर कालेज का निरीक्षण करने के बाद खंदरावली में बने बूथों का निरीक्षण करने के बाद कैराना पहुंचे। कैराना कोतवाली में दोनों अधिकारियों ने कोतवाल राजेंद्र सिंह नागर से संवेदनशील बूथों को लेकर की गई तैयारियों और आपराधिक शरारती तत्वों के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी ली। डीएम-एसपी ने कहा कि चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।