थानाभवन। लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के चुनाव को लेकर सहारनपुर परिक्षेत्र के आईजी शरद सचान ने शांति व्यवस्था के लिए असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। देर शाम थाने पहुंचे आईजी ने चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए समुचित इंतजाम करने के निर्देश दिए। जाएं। उन्होंने गुंडा प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने ओर लाइसेंसधारियों के शस्त्रों को जमा कराने के निर्देश दिए।
रिश्ते से इंकार करने पर युवती को पीटा
शामली। बाबरी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने शुक्रवार को एसपी अजय कुमार को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके पिता और दो भाईयों ने उसका रिश्ता तय कर दिया था। आरोप है कि जिस युवक से रिश्ता तय किया गया, वह उसे पसंद नहीं आया और उसने रिश्ते से इंकार कर दिया। इससे नाराज होकर उसके पिता और दो भाईयों ने बुधवार को कमरे में बंद कर उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की और गला घोंटकर जान से मारने का प्रयास किया। शोर मचाने पर अन्य परिजनों के आने पर उसकी जान बची। इस मामले की शिकायत बाबरी थाने पर की गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़िता के साथ पहुंची उसकी मां और अन्य परिजनों ने एसपी से कार्रवाई की मांग की। एसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विवाहिता को मारपीट कर निकाला
शामली। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने शुक्रवार को कोतवाली तहरीर देकर बताया कि करीब पांच वर्ष पूर्व उसने अपनी पुत्री की शादी हरियाणा के जनपद झज्जर के एक गांव निवासी युवक के साथ की थी। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी का उत्पीड़न कर रहे थे। साथ ही पति उसके साथ जबरनकुकर्म करने का भी प्रयास करता था। इसका विरोध करने पर ससुरालियों ने 11 मार्च को उसकी बेटी को मारपीटकर घर से निकाल दिया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है।