इल्म की रोशनी पर प्रकाश डाला
थानाभवन। क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी के मदरसा कासमिया मसीहुल उलूम में 18वें जलसे का आयोजन किया गया। जलसे की शुरूआत मदरसा नाजिम मुफ्ती नूर हसन के बयान से शुरू हुई। इसके बाद मुफ्ती उस्मान ने दुआ कराई। इस दौरान वक्ताओं ने इल्म की रोशनी पर प्रकाश डाला। साथ ही मुल्क की शांति के लिए दुआ कराई गई। जलसे में तीन बच्चों की दस्तारबंदी हुई। मदरसे में मौलाना ताहिर, अजहर मदनी, यामीन, राशिद, निसार, जीशान, वसीउल्लाह के साथ मदरसा मैनेजर हाफिज रोशन अंसारी, आरजू चौधरी, नियाज, अहमद अली, निसार प्रधान आदि मौजूद रहे।