शामली। बहुजन क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने संविधान बचाओ देेश बचाओ के नारे लगाते हुए कोतवाली पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम कोतवाली प्रभारी को ज्ञापन दिया।
शुक्रवार शाम को बहुजन क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ता इकट्ठे होकर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाली पर प्रदर्शन करते हुए कोतवाली प्रभारी पीके सिंह को ज्ञापन सौंपा। कहा कि वे दस प्रतिशत आर्थिक आधार पर आरक्षण देकर संविधान की धारा 16(4) के मौलिक अधिकार का उल्लंघन करने का विरोध करते है। जाति आधारित गिनती कर 100 प्रतिशत आरक्षण लागू न करने, एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण में वर्गीकरण लागू न करने के विरोध में जेल भरो आंदोलन शुरू किया है। इस दौरान उन्होंने कोतवाली प्रभारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। कोतवाली प्रभारी ने उन्हें गिरफ्तार कर तत्काल रिहा कर दिया। इस अवसर पर बाबूराम जयंत, विशाल, रामधन, प्रियंक कुमार, सागर, राजन कुमार, आशुतोष, अरविंद, संदीप, लोकेश, मुकेश, अर्जुन, दीपाली, रगबीरी, सरिता आदि मौजूद रहे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि लगभग 45 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने के बाद मौके पर रिहा कर दिया गया है।