फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान सेंटर पर एसडीएम की छापेमारी, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान सेंटर पर एसडीएम की छापेमारी
विज्ञापन

कैराना। एसडीएम ने रोगी द्वारा सीएचसी में स्थित आयुष्मान सेंटर पर गोल्डन कार्ड नहीं बनाए जाने की शिकायत पर छापेमारी की। इसके चलते कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। एसडीएम ने प्रत्येक लाभार्थी को योजना का लाभ दिलाए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को क्षयरोग से पीड़ित एक व्यक्ति ने तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर एसडीएम से प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान भारत योजना के तहत नि:शुल्क इलाज कराए जाने की गुहार लगाई। उसने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहे आयुष्मान सेंटर पर गोल्डन कार्ड भी नहीं बनाए जाने और उसे टरकाने का आरोप लगाया। इसके बाद एसडीएम डाक्टर अमित पाल शर्मा ने अस्पताल में आयुष्मान सेंटर पर छापेमारी की। उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों से योजना के संबंध में जानकारी ली और उन्हें प्रत्येक लाभार्थी को योजना का लाभ दिलाए जाने के निर्देश दिए। इसके बाद एसडीएम ने सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने औषधि भंडार कक्ष में दवाइयों का लेखा-जोखा और वितरण के बारे में जानकारी ली। उन्होंने रजिस्टरों के साथ ही विभिन्न कक्षों में डॉक्टरों की उपस्थिति का जायजा लिया। एसडीएम ने अस्पताल में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें