समारोह में सीओ को दी विदाई
जलालाबाद। ग्राम अंबेहटा याकूबपुर मे भाजपा नेता ठाकुर जयपाल सिंह प्रधान के आवास पर सादे समारोह में सीओ भवन अरविंद सिह राठौड़ के सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी और उन्हें गीता और शॉल भेंटकर कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राजकुमार चेयरमैन ने कहा कि सीओ ने अपने पद की गरिमा के अनुकूल जनता की सेवा की। इस मौके पर प्रधान जयपाल सिंह, एसओ भवन धर्मेंद्र सिंह पंवार, चौकी प्रभारी पवन कुमार सैनी, राज्यमंत्री सुरेश राणा के भाई नरेश राणा, चक्रेश चौहान, वेदप्रकाश दखौड़ी, राजकुमार, सत्येंद्र प्रधान, राजेश मुखिया, बोबी शर्मा, प्रधान अनिरुद्ध सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
सपा पिछड़ा वर्ग के महामंत्री बने राजकुमार
जलालाबाद। समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने ग्राम अंबेहटा याकूबपुर निवासी राजकुमार उपाध्याय को सपा पिछड़ा वर्ग थानाभवन विधान सभा के महामंत्री मनोनीत किए है। राजकुमार उपाध्याय के गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस मौके पर रमेश चंद, डाक्टर रमेश, इलमचंद, दयाराम, पवन आदि मौजूद रहे।