शामली। भाजपा के जिला प्रभारी बनने के बाद आगमन पर जसवंत सैनी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। सैनी ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता तैयारी में जुट जाए। बूथ कार्यकर्ताओं से समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया।
रविवार को वीवी इंटर कालेज रोड स्थित भाजपा कार्यालय में जिला प्रभारी बनने के बाद पहली बार जसवंत सैनी पहुंचे। उन्होंने मंडल व मंडल प्रभारियों के कार्यक्रम समीक्षा की। सैनी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को 2019 के लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत से जुट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यक्रमों को कार्यकर्ता प्राथमिकता दे और पूरे मनोयोग से बूथ समितियों का गठन करके बूथ कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करें। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरवीर मलिक, डाक्टर मनोज शर्मा, शामली नगरपालिका परिषद के पूर्व चेयरमेन अरविंद संगल, अजय संगल, डाक्टर रामजीलाल कश्यप, विशेष सरोहा, सतेंद्र तोमर, नीरज उपाध्याय, आनंद पुंडीर, राजकुमार चौहान, पूनम राणा, विजेंद्र कश्यप, रवि गोयल, सुनील बंसल, पुनीत द्विवेदी, अरविंद कुमार, कुलदीप गौड़, अनिल चौहान, अमित विश्वकर्मा, अशोक राणा, सुरेशचंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
महिला संगठित होकर, मिशन 2019 को सफल बनाए
शामली। भाजपा महिला मोर्चा ने रविवार को अटल सुशासन दिवस मनाया गया। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी कविता सिरोही ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि सड़कों पर गुंडागर्दी खत्म करके महिला की सुरक्षा को ध्यान रखा है।
रविवार को गढीपुख्ता रोड़ स्थित सेंटआरसी स्कूल में हुए इस कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित किए गए और कविता पाठ किया। कविता सिरोही ने कहा कि महिलाओं को संगठित होने की आवश्यकता है। मिलजुलकर संगठित होकर 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को मजबूत करना है। क्षेत्रीय प्रभारी शिप्रा रस्तोगी ने भाजपा महिला मोर्चा को मजबूत करने पर पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रूबी चौधरी ने की। इस मौके पर अनिता बंसल, संगीता जिंदल, मंजू आर्या, अंजली गर्ग, निशा गर्ग, बबली कश्यप, निशा गर्ग आदि मौजूद रही। संचालन रूबी चौधरी ने किया।