थानाभवन। प्रशासन के सख्ती के बावजूद कस्बे में कृष्णा नदी पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। रविवार को कुछ लोग शुगर मिल की राख से तितारसी पुल के समीप कृष्णा नदी पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। आसपास के लोगों ने जिलाधिकारी से शिकायत की। डीएम के निर्देश पर तहसीलदार अभय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने राख डाल रही जेसीबी को बंद करवाया। इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद लोगों को जमकर फटकार लगाई। साथ ही कहा कि इस राख को शीघ्र यहां से हटा लिया जाए। यदि ऐसा नहीं किया तो उनके खिलाफ नियमानुसार करवाई की जाएगी।