फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपोषण दूर भगाने के लिए किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुपोषण दूर भगाने के लिए किया जागरूक
विज्ञापन

कांधला। गांव डांगरौल स्थित अंग्रेजी माध्यम से संचालित प्राथमिक विद्यालय में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन किया। इसके बाद गांव में जागरूकता रैली भी निकाली गई।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने बताया कि जन्म के समय बच्चे के वजन में कमी, रक्त की कमी व भोजन में पोषक तत्वों का असंतुलन होने के कारण बच्चा कुपोषण का शिकार हो जाता है। बच्चों को कुपोषण से दूर करने के लिए राष्ट्रीय पोषण मिशन योजना शुरू हुई है। बच्चों को कुपोषण से दूर करने के लिए ग्रामवासी और अभिभावकों से अपील की। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को साफ-सफाई के बारे में बताए बच्चों को स्वच्छ पोषण युक्त भोजन उपलब्ध कराए। छात्र-छात्राओं द्वारा रैली के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। इस दौरान पप्पू, सोमपाल, सुरेश, राजबीर, राजपाल, सुनीता, सीमा सहित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें