महर्षि कालू बाबा का जन्मोत्सव मनाया
बाबरी। बंतीखेडा गांव में महर्षि कालू बाबा जन्मोत्सव पर भारतीय कश्यप जन चेतना मंच के जिलाध्यक्ष पवन कश्यप ने कहा कि कालू बाबा कश्यप समाज के ही नही संपूर्ण मानव जाति के प्रेरणा स्त्रोत रहे है।
सोमवार को बंतीखेडा में ऋषिपाल कश्यप के घेर में महर्षि कालू बाबा जन्मोत्सव का शुभारंभ महर्षि कालूबाबा के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस मौके पर भारतीय कश्यप जन चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णपाल कश्यप ने समाज को संगठित होने का आह्वान किया। मास्टर नीटू कश्यप ने बच्चों को अच्छे संस्कार व शिक्षा देने पर जोर दिया। इस मौके पर कालूबाबा की गांव स्तर पर गोष्ठी आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर लोकेश कश्यप, डॉक्टर रामजीलाल कश्यप, नरेश भनेडा, अरविंद कुमार, राजीव खानपुर रतनू, चंद्रपाल कुड़ाना, सोराज सिंह, सुभाष, सजय एडवोकेट, बलवीर सिंह, सर्वेश कश्यप, हरपाल कश्यप, सुधीर आदि मौजूद रहे।