फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातघर में घटिया सामग्री की शिकायत, निर्माण कार्य पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद।
विज्ञापन

बारात घर के निर्माण में घटिया साम्रग्री का इस्तेमाल किए जाने पर सभासदों ने एतराज जताते हुए एडीएम से मिलकर जांच की मांग की है। जिसके बाद बारातघर के निर्माण कार्य रोक दिया गया।
विज्ञापन

जलालाबाद नगर पंचायत के छह सभासद अर्जुन रावडा, कन्नू कुरैशी, नाजिम मलिक, अफसाना खातून, शकीला खातून, व अफजाल जलालाबाद के वार्ड 3 में बाईपास पर बनाए जा रहे सार्वजनिक बारातघर के निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने ठेकेदार द्वारा बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती जाने की शिकायत अपरजिलाधिकारी केबी सिंह से मिलकर की है। उन्होंने निर्माण कार्य की जांच उपजिलाधिकारी एवं नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी का अस्थायी रूप से कार्य देख रहे अरविंद कुमार सिंह को सौंपते हुए जांच किए जाने तक निर्माण कार्य को रुकवा दिया। सभासदों ने पूरे मामले की शिकायत कमिश्नर सहारनपुर को भी शिकायती पत्र के माध्यम से भेजा। नगर पंचायत जलालाबाद के चेयरमैन अब्दुल गफ्फार पर ठेकेदार से मिलीभगत कर घटिया सामग्री लगवाए जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में जब नगर पंचायत चेयरमैन अब्दुल गफ्फर से बात की गई तो उन्होंने आरोपों को नकारते हुए सभासदों पर विकास कार्य में अनावश्यक बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया। निर्माण कार्य में सही कार्य किए जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें