ऊन/गढ़ीपुख्ता।
क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थानों में 72वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
डीएवी इंटर कॉलेज ऊन में प्रधानाचार्य हरविंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान अजय अरोरा, रामदास, अरविंद मलिक, विपेंद्र कुमार, कुलदीप, पुष्पा कौशिक, मनोरमा रहे। चौधरी ओमवीर सिंह इंटर कॉलेज ऊन में प्रधानाचार्य चौधरी पवन मान, मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन साधुराम ने ध्वजारोहण किया। संचालन लक्ष्मण सिंह, संदीप धीमान ने किया। होली हेवन पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण स्कूल मैनेजर अंकुर राणा, प्रधानाचार्य नरेश कुमार, डायरेक्टर चतुर्वेदी मलिक ने किया। इस दौरान उपप्रधानाचार्य अतुल विक्रम कौशिक, सुभाष चंद्र, प्रियंका शर्मा, ओंकार दत्त, सुधीर, नीरज, संगीता, लोकेंद्र, उमा आदि रहे।
उधर, चौधरी चरण सिंह उच्चतर माध्यमिक स्कूल ऊन में ध्वजारोहण मानसिंह शास्त्री ने किया। पौधरोपण सेवाराम, ईश्वर सिंह, हरिकिशन, जयप्रकाश, राजेंद्र सिंह, ऋषिपाल गोयल, विनोद, सतेंद्र चौधरी, रामपाल सिंह, प्रबंधक जयवीर सिंह, प्रधानाचार्य जसवीर सिंह और समस्त शिक्षकों ने किया। क्षेत्र के गांव बझेड़ी स्थित प्राथमिक विद्यालय में भाजपा जिला प्रभारी लज्जा रानी व रूबी चौधरी ने स्कूल प्रांगण में पौधरोपण किया। वहीं, सर्वहितकारी कन्या इंटर कॉलेज गढ़ीपुख्ता में संस्था के अध्यक्ष श्रीपाल जैन ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान प्रबंधक नरेश सैनी, नीरज जैन, नरेश सैनी, उर्मिला, सुखपाल, प्रवीण सैनी, राजीव तोमर, राकेश सैनी, संगीता, दीप्ति आदि रहे। जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज गढ़ीपक्की में ध्वजारोहण पूर्व चेयरमैन श्रीपाल जैन ने किया। इस दौरान प्रेमप्रकाश, नीरज शर्मा, संजेश, पप्पू बोकड़िया, धीर सिंह आदि मौजूद रहे।