फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लमग्न अंडरपास, खतरे में जान

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। रेलवे के अधिकारी जलमग्न पड़े अंडरपास की सुध लेने को ही तैयार नहीं है। इसी का परिणाम है कि मजबूरी में ग्रामीण रेलवे लाइन से गुजरने को तैयार है, जहां लोगों की जान पर बनी हुई है। यदि जिम्मेदारों ने जल्द सुध नहीं ली तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

कस्बे के नजदीक के बीस गांव व ऊन-झिंझाना मार्ग को कस्बे से जोड़ने के लिए ऊन मार्ग, हसनपुर मार्ग, रसीदगढ़ व शाहविलायत में चार अंडरपास बनाए गए हैं। पिछले कई दिनों से हुई बारिश के कारण तीन दिन से हसनपुर, रसीदगढ़ व शाहविलायत के अंडरपास जलमग्न हैं और पानी लगभग रेलवे लाइन तक पहुंच गया है, लेकिन कोई इसकी सुध लेने को ही राजी नहीं। जबकि ऊन अंडरपास बंद पड़ा है। अधिक पानी होने के कारण रसीदगढ़ वाले अंडरपास में ट्रक फंस गया है, इसके अलावा बाकी दोनों भी बंद पडे़े हैं। अब मजबूरी में लोगों को रेलवे लाइन के ऊपर से गुजरना पड़ रहा है। रविवार सुबह लाइन से गुजरते वक्त एक बाइक सवार ट्रेन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। हैरत की बात ये है कि इस संबंध में ग्रामीण कई बार संबंधित अधिकारियों को कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें