फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में आया बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पश्चिमी विक्षोभ के चलते शनिवार को सुबह आठ बजे के बाद आकाश में बादल छाए जाने और पछुआ हवा चलने मौसम में बदलाव शुरू हो गया। दिन का अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी के चलते दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था। शनिवार को दिन निकलते ही बादल छाए गए। पछुआ हवाओं के चलने से मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया। दोपहर दस बजे के बाद कभी धूप और आकाश में बादल छाए रहने से दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और आर्द्रता 68 प्रतिशत और हवाएं आठ किमी प्रति घंटे रिकार्ड की गई। पूरे दिन पछुआ हवाएं चलने से मौसम में बदलाव आने से गर्मी से राहत मिली है। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि अगले दो तीन दिन आंधी व बूंदाबांदी होने की संभावना है। बूंदाबांदी और आंधी से आम की फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। मौसम में बदलाव होने का कारण पश्चिमी विक्षोभ माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें