इंटर में लड़कियों ने लड़कों को छोड़ा पीछे
शामली। सीबीएसई इंटर के रिजल्ट में लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया। जनपद की टॉप टेन की सूची में इस बार 14 की संख्या में आठ लड़कियां और छह लड़के हैैं।
शनिवार को सीबीएसई का रिजल्ट घोषित किया गया। जनपद में सभी कॉलेजों से तैयार हुई 14 छात्र-छात्राओं की टॉप टेन की सूची में से लड़कियों का दबदबा रहा। सिल्वर बेल्स स्कूल के विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। टॉप टेन की बनाई गई 14 छात्र-छात्राओं की सूची में कॉमर्स वर्ग, विज्ञान वर्ग और कला वर्ग में से आठ छात्रा और छ छात्र रहे, जिसमें 10 छात्र-छात्राएं सिल्वर बेल्स स्कूल के रहे। वहीं, दो परीक्षार्थी अर्पण पब्लिक स्कूल थानाभवन व दो परीक्षार्थी स्कॉटिश पब्लिक स्कूल के रहे। कॉमर्स वर्ग में शोभित बंसल टॉपर्स रहा। वहीं, विज्ञान वर्ग में टॉपर्स भी छात्रा चेष्टा बंसल रही। वहीं कला वर्ग में रजत पंवार ने बाजी मारी।