फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी छात्र शहजाद को राज्यपाल अवार्ड मिलने से खुशी की लहर

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

रेलवे रोड स्थित हिंदू इंटर कॉलेज के इंटरमीडिएट छात्र को राज्यपाल ने अवार्ड देकर सम्मानित किया है। जिसे लेकर कॉलेज, परिजनों के साथ ही गांव में खुशी की लहर रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को कस्बे के रेलवे रोड स्थित हिंदू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य उदयवीर सिंह ने बताया कि कक्षा 12वीं के छात्र शहजाद कस्सार को श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर राज्यपाल अवार्ड पुरस्कार के लिए चयनित किया गया था। राज्यपाल अवार्ड पुरस्कार के लिए चयनित छात्र अपने परिजनों के साथ बुधवार को राज्यपाल भवन लखनऊ के लिए रवाना हुआ। इस कार्यक्रम में जनपद शामली से छात्र शहजाद कस्सार को महामहिम राज्यपाल रामनाइक ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और एनसीसी का बी प्रमाण पत्र तथा एनसीसी में सर्वोत्तम अनुशासन के लिए गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। शुक्रवार को कॉलेज में एक कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित छात्र शहजाद का कॉलेज स्टाफ व छात्रों के द्वारा सम्मान किया गया। प्रबंधक प्रदीप कुमार सिंघल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छात्र को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। इस दौरान रीना जैन, मुकेश सैनी, वेदप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें