शामली। गांव लिलौन स्थित मुनव्वर मंसूरी क्लब में चल रही चौथी सद्भावना शूटिंग चैंपियनशिप का समापन हो गया। जिसमें मुजफ्फरनगर के रचित और सौरव निशानेबाज ने सटीक निशाने लगाकर ट्राफी पर कब्जा कर जीत का परचम लहराया।
मंगलवार को लिलौन में चल रही शूटिंग प्रतियोगिता का समापन हो गया। चार दिन से चली प्रतियोगिता में दिल्ली, हरियाणा, यूपी, राजस्थान आदि स्थानों से निशानेबाज आए हुए थे। जो हर दिन सभी निशाने लगाकर बढ़त बना रहे थे। अंतिम दिन एयर पिस्टल एनआर स्पर्धा खेलकर मुजफ्फरनगर के गांव बिटावदा के रचित चौधरी और एयर राइफल पीप साइट फाइनल स्पर्धा खेलकर मुजफ्फरनगर के गांव बिटावदा के सौरव सांगवान ने सटीक निशाने लगाकर ट्राफी पर कब्जा किया। वहीं एयर राइफल सब जूनियर वर्ग में मोहम्मद कैफ ने गोल्ड, मुजफ्फरनगर के बालियान क्लब के अभय ने गोल्ड, लक्ष्य ने रजत, युवराज ने स्वर्ण पदक, अजय ने रजत, परसव ने रजत, अक्षत ने रजत, देवराज ने स्वर्ण, विजय ने कांस्य पदक प्राप्त किया। राजस्थान के अभिनव चौधरी ने स्वर्ण पदक, मंसूूूरी क्लब के नमन जैन स्वर्ण पदक, मुजफ्फरनगर के आमीर अली ने स्वर्ण पदक, सहारनपुर के पारस जैन ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। जिसके बाद राजकुमार जैन ने सभी को मेडल पहनाकर विजेता निशानेबाजों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान गौरव कांबोज, नदीम मंसूरी, अहसान, क्लब अध्यक्ष मुनव्वर मंसूूूरी, मनीष बालियान, हसन मलिक, कंवरपाल, धर्मवीर फौजी, अमित कौशिक, हरेंद्र कश्यप आदि मौजूद रहे।