फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैड़ेटो ने चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

वीवी इंटर कालेज में स्वच्छ भारत अभियान के तहत 85 यूपी बटालियन शामली की ओर से सोमवार को एनसीसी कैडेट ने स्वच्छता अभियान चलाया। विद्यालय के प्रबंधक संजय संगल व प्रधानाचार्य एस के आर्य ने स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेने वाले कैडेट का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

कहा कि स्वच्छता दैनिक जीवन में बहुत उपयोगी है। जिस प्रकार मनुष्य अपने शरीर को साफ एवं स्वच्छ रखते हैं, ठीक उसी प्रकार अपने घर और परिवेश को स्वच्छ रखना होगा। जिससे अनेक बीमारियों से बचा जा सकेगा। इस मौके पर विद्यालय के एनसीसी प्रभारी लेफ्टीनेंट रजनीश कुमार ने कहा कि छात्र जीवन में जिन विद्यालयों में छात्रों को दायित्व बनता है। अपने विद्यालय को स्वच्छ रखे। जिससे विद्यालय का वातावरण ऊर्जा का संचार करने वाला बने। स्वच्छ वातावरण में ही स्वस्थ तन और स्वस्थ तन में स्वस्थ मन रहता है। मौके पर नायब सूबेदार पुखराज, अमर सिंह, प्रदीप गोयल, डॉ. मनोज शर्मा, महेशचंद गुप्ता, एनसीसी जूनियर डिवीजन के प्रभारी डॉ. विजय कुमार, दीप कुमार पांडे, प्रदीप कुमार आर्य, श्रवण कुमार, हवलदार संदीप राणा, सुभाष चंद, बलकार सिंह, दूधनाथपाल का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें