उच्च शिक्षा विचार मंच की ओर से यूनिवर्सिटी की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना 20वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान पिंडौरा कुलदीप चौधरी के नेतृत्व में सात लोगों ने क्रमिक अनशन किया।
सुभाष चौक पर यूनिवर्सिटी की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को जारी रहा। क्रमिक अनशन के 11 वें दिन गांव पिंडौरा निवासी कुलदीप चौधरी के नेतृत्व में मुकेश चौधरी, संदीप कुमार, बबलू, दीपक कुमार, नीटू तथा उनके सहयोगी रहे। शाम को सोमदेव ठेकेदार व प्रवीण तरार ने अनशन खुलवाया। इस अवसर पर अखिल भारतीय जाट महासभा के जिलाध्यक्ष मुकेश चौधरी ने धरना स्थल पर पहुंच कर धरने का समर्थन दिया। इस दौरान मानवेंद्र वर्मा, पूर्व प्रधान जयपाल, राजकुमार शर्मा, राहुल शर्मा, राजबीर सिंह लांक, मुकेश नागर, राकेश, कृष्णपाल शर्मा, राजपाल बुटराडी, सत्यबीर सिंह, विजयपाल मालैंडी, डा. सत्यपाल बागला, चरण सिंह, ओमप्रकाश, रामपाल, महिपाल सिंह, पारस बंसल, बबर मान, जितेंद्र गोहरनी, संजीव फतेहपुर, बाबूराम, रणवीर, बहादुर लिलौन, उदयपाल, कविंद्र सिंह, ओमपाल सिंह, सतेंद्र बधेव, सत्यपाल आर्य ने पूर्ण सहयोग करने का वायदा किया। इस दौरान जयबीर कुड़ाना, सत्यप्रकाश अग्रवाल, रमेश विश्वकर्मा, बाबूराम पंवार ने सभी का स्वागत कर आभार प्रकट किया।