दुर्गाष्टमी पर जलालाबाद में निकाली भव्य शोभायात्रा
शामली/जलालाबाद। शनिवार को सुबह 10 बजे के बाद अष्टमी आ जाने के बाद मां दुर्गा की विशाल शोभायात्रा कस्बे में भव्य रूप से निकाली गई। जगह- जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस मौके पर कन्याओं को पूजन- भोजन कराकर, दुर्गा नवरात्र व्रत परायण किया।
शनिवार को कस्बे के प्राचीन सिद्धपीठ मां दुर्गा देवी मंदिर में प्रात : के समय यज्ञ- हवन पंडित अमित कुमार शास्त्री, पंडित त्रिलोचन शास्त्री ने सामूहिक रूप से संपन्न कराया गया। हवन कुंड में आहुति डालकर मनोकामनाएं मांगी। इस मौके पर मां दुर्गादेवी की पूजा अर्चना आरती के साथ प्रसाद वितरित किया गया। सुबह से ही माँ दुर्गा देवी के मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर के समय महिला संकीर्तन मंडली द्वारा मंदिर के प्रांगण में मां का भजनों के द्वारा गुणगान कर भक्ति रस की धारा बही। छोटी- छोटी कन्याओं को मां दुर्गा के रूप में सजा कर मनमोहक झांकियां बनाई । शाम के समय मंदिर कमेटी की ओर से दुर्गा अष्टमी के उपलक्ष्य में जोत के साथ भव्य शोभायात्रा कस्बे के मुख्यमार्गों से होकर निकाली गई। शोभायात्रा का जगह- जगह श्रद्धालुओं द्वारा फूल बरसाकर भव्य स्वागत किया गया। मां दुर्गा की आरती उतारी कर भव्य शोभायात्रा का समापन किया गया। नगर परिक्रमा करने के उपरांत दुर्गा देवी मंदिर में हुआ। आरती के समय पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक पवन कुमार सैनी ने मंदिर कमेटी के सदस्य शुकदेव प्रसाद, रोमिल मित्तल,आदेश गर्ग, पप्पू नारंग, उपेंद्र गुप्ता, लक्ष्य वत्स, जनेश्वर सैनी, रविंद्र गर्ग, वंदना शर्मा, इंदु आहुजा, राखी, नीलम शर्मा, शुभा शर्मा आदि के साथ आरती उतारी व प्रसाद वितरित किया गया। शामली के पंडित प्रेम किशोर कोठारी, प्रभु शंकर ने बताया कि शनिवार को सुबह दस बजे के बाद अष्टमी का प्रवेश हो गया है। अष्टमी रविवार को सुबह आठ बजकर 26 बजे तक रहेगी। इसके बाद पूरे दिन नवमी होगी।