शामली/झिंझाना।
ट्रक और डंपर के बीच भिड़ंत होने के कारण डंपर चालक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में डंपर मालिक की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी गई हैं।
शनिवार की सुबह लगभग दो बजे ट्रक करनाल की ओर जा रहा था। इसके पीछे एक डंपर संख्या पीछे जा रहा था। जैसे ही बिडौली पुलिस चौकी के सामने ट्रक पहुंचे तो आगे जा रह ट्रक ने ब्रेक मारे। इस पर पीछे आ रहा डंपर ट्रक में जा घुसा। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि डंपर के अगले हिस्से के परखचे उड़ गए। डंपर का चालक तारीक निवासी गांव बहरोडा, थाना किठौर जिला मेरठ बुरी तरह इस में फंस गया। पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल दोनों को झिंझाना सीएसची भिजवाया, जहां पर तारीक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि उसके साथी महताब का उपचार किया गया। डंपर मालिक शहजाद की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं।
आलू से भरा कैंटर पलटा
शामली। थानाभवन निवासी इंद्रपाल पंजाब से आलू से भरे एक कैंटर शामली की मंडी में आ रहा था। शनिवार सुबह जब वह झिंझाना थानाक्षेत्र के काठा नदी के पास पहुंचा तो संतुलन खराब होने के कारण ट्रक पलट गया। जिस कारण मौके पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवाया।