फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण के खिलाफ आंदोलन करेगा राष्ट्रीय जाट एकता मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदूषण के खिलाफ आंदोलन करेगा राष्ट्रीय जाट एकता मंच
विज्ञापन

शामली। राष्ट्रीय जाट एकता मंच की बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों के खिलाफ जल्द ही आंदोलन किया जाएगा। इसके अलावा नेत्रहीन बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को बुढ़ाना रोड पर राष्ट्रीय जाट एकता मंच के जिलाध्यक्ष संदीप मलिक के आवास पर बैठक हुई। इस मौके पर दृष्टिबाधित बच्चों के लिए मयूर विहार दिल्ली में सिल्वर लाइनिंग्स संस्था का संचालन करने वाली प्रीति मोघा और उनके पति भी मौजूद रहे। इस दौरान शामली शहर में प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों के प्रति रोष प्रकट किया गया। शुगर मिल से उड़ने वाली छायी के कारण प्रदूषण फैलने पर भी रोष जताया गया तथा शीघ्र ही इस समस्या से निजात दिलाने के लिए आंदोलन करने पर विचार किया गया। इसके अलावा दृष्टिबाधित बच्चों को शिक्षित बनाने के लिए सिल्वर लाइनिंग्स संस्था के माध्यम से शामली में भी व्यवस्था करने का प्रस्ताव हुआ। सिल्वर लाइनिंग्स संस्था की ओर से इसमें पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया गया। बैठक की अध्यक्षता डाक्टर महक सिंह और संचालन राष्ट्रीय जाट एकता मंच के जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने किया। इस दौरान अवनीश मलिक अलवर, हेमंत एडवोकेट, महिपाल सिंह, राकेश शर्मा, सुबोध शर्मा, ओमदत्त शर्मा, सतीश चौहान ,गोलू मलिक, योगेश मलिक, किरणपाल मलिक, उपेंद्र चौहान, विकास चौधरी और महावीर मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें