शामली। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनत में नववर्ष के उपलक्ष्य में कबड्डी ओर आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई।
महिमा समाजसेवा संस्था द्वारा बनत के स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा-6 से आठ तक छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। जिसमें आर्ट प्रतियोगिता में सना ने प्रथम, नैशी ने द्वितीय और फरीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्था की संचालिका चंद्रकांता नागर ने सभी विजेता बच्चों को पुरस्कृत करते हुए नववर्ष की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान प्रधानाध्यापक खलील अहमद, उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री विरेंद्र कुमार, ब्लाक महिला उपाध्यक्ष रश्मि चौधरी, अदिति राणा, सूरज चौधरी, सत्यवती शर्मा, प्रवीण, नेहा मलिक, मोनिका, सीमा, साक्षी कौशिक आदि मौजूद रहे।
शामली के खिलाड़ियों ने बनारस में दिखाया दम
शामली। बनारस में दिसंबर माह में राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। जिसमें जनपद के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करते हुए अच्छा प्रदर्शन करते हुए जनपद का नाम रोशन किया। जनपद पहुंचने पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। 16 दिसंबर से 29 दिसंबर तक बनारस में राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। जिसमें जनपद के दो खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करते हुए अच्छा प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। कोच रुकसाना बेगम ने बताया कि प्रतियोगिता में 36 किग्रा भार वर्ग में नैना चौधरी ने अच्छा प्रदर्शन कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालक वर्ग में आर्यवीर चौहान ने 48 किग्रा में अच्छा प्रदर्शन कर पदक जीता। मंगलवार को विजेता खिलाड़ियों के पहुंचने पर स्वागत किया। जिसमें वुशू संघ के उपसचिव अमीर आलम सैफी, कोच रुकसाना ने बधाई दी।