कार्यकर्ताओं को नए दायित्व दिए
शामली।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की संघ कार्यालय पर कार्य समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें आगामी कार्यक्रम युवा दिवस और टीम के विस्तार के बारे में चर्चा की गई।
बृहस्पतिवार को एबीवीपी की बैठक हुई। जिसमें टीम के विस्तार के साथ ही पौधरोपण, स्वच्छता अभियान और सम्मान समारोह आदि विषयों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही कुछ कार्यकर्ताओं को नए दायित्व भी दिए गए। जिसमें सूर्य कुंड को नगर सह मंत्री, हिमांशु गौतम को तहसील संयोजक व शुभम कालखंडे को नगर संयोजक का दायित्व दिया गया। सभी को जिला संयोजक पारस कोरी ने छात्र हित में कार्य करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर जिला संयोजक पारस कोरी, मनीष, सन्नी, विपुल पंवार आदि मौजूद रहे।