फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह योजना लागू करने में बरतें गंभीरता-डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए गंभीरता से कार्य प्रारंभ कर दें। क्योंकि प्रदेश सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को लाभ मिलना है।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक के दौरान जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि इस योजना में एससी, एसटी, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग तथा सामान्य वर्ग के गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी के लिए सामूहिक विवाह योजना बनी है। उसके लिए शासन ने धनराशि निर्धारित कर दी है। धार्मिक एवं सामाजिक धार्मिक मान्यता एवं परंपरा रीति रिवाज के अनुसार विवाह कराने की व्यवस्था करा ली जाए। उसके लिए स्वयंसेवी संस्थाओं से भी पात्रों की सूची तैयार कराने के लिए सहयोग लिया जाए। उन्होंने बताया कि योजना के तहत एक विवाह समारोह में कम से कम 10 जोड़े शामिल होंगे, यह संख्या उससे अधिक भी की जा सकती है। जिलाधिकारी ने बताया कि सामूहिक विवाह योजना का लाभ लेने के लिए पात्र आवेदक उनके कार्यालय में भी आवेदन कर सकते हैं। योजना के लिए नगर पालिका, नगर पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत और एनजीओ को अधिकृत किया गया है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी शिव बहादुर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रेनू तिवारी, जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार, एसडीएम सुरजीत सिंह, विनोद कुमार सिंह, दुष्यंत कुमार मौर्य और समाज कल्याण अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें